संगमरमर चट्टाने जबलपुर


                                                                           संगमरमर चट्टाने जबलपुर

 जबलपुर के भेड़ाघाट स्थित संगमरमरी चट्टान अन्य किसी भी पर्यटन स्थलों में सर्वाधिक घूमा जाने वाला जगह है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जबलपुर और संगमरमरी चट्टान एक दूसरे के पर्यायवाची हो गए हैं। संगमरमरी चट्टान नर्मदा नदी के दोनों ओर करीब 100 फीट ऊंची है। भेड़ाघाट का वातावरण भी बेहद शांत रहता है। जब सूरज की रोशनी सफेद और मटमैले रंग के संगमरमर चट्टान पर पड़ती है, तो नदी में बनने वाला इसका प्रतिबिंब अद्भुत होता है। भेड़ाघाट और यहां की संगमरमर चट्टान की खूबसूतरी उस समय चरम पर होती है जब चांद की रोशनी चट्टान और नदी पर एक साथ पड़ती है। इस माहौल में अगर आप बोट राइड करेंगें तो इस अनुभव को जीवन भर नहीं भूल पाएंगे। जबलपुर की संगमरमर चट्टान एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां आपको जाना ही चाहिए। और अगर आप यहां जाएं तो चट्टानों के बीच से नर्मदा नदी में बोट राइड का मजा जरूर लें

Popular posts from this blog

Maa Narmada Ghat

Bargi Dam